फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ...when the ADC was surprised to see two patients on one bed

Kurukshetra News: ...जब एक बेड पर दो-दो मरीजों को देख हैरान रह गए एडीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
...when the ADC was surprised to see two patients on one bed
कुरुक्षेत्र। एडीसी सोनू भट्ट मंगलवार को एलएनजेपी नागरिक अस्पताल पहुंचे। यहां की व्यवस्थाएं देख वे हैरान रह गए। उन्हें पंजीकरण के लिए सैकड़ों मरीज कतार में खड़े मिले तो वहीं एक-एक बेड पर दो-दो मरीज लेटे मिले। उन्होंने आपातकालीन विभाग, वार्डों, ओपीडी कक्ष, हाजिरी रिकाॅर्ड व लैब आदि का गहनता से जायजा लिया और मरीजों से भी बात की। एडीसी ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को सुधारने के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीसी अचानक निरीक्षण पर पहुंच जाने से स्वास्थ्य अधिकारियों में खलबली सी मच गई। एडीसी सबसे पहले आपातकाल विभाग में पहुंचे जहां उन्हें सब कुछ दुरुस्त मिला। इसके बाद पंजीकरण खिड़की की ओर पहुंचे, तो उन्हें सैकड़ों मरीज कतार में लगे मिले, जिनमें बुजुर्ग महिलाएं भी थीं। कई वार्डों में एक बेड पर दो-दो मरीज लेटे मिले। लैब में पहुंचे तो रक्त जांच की मशीन खराब मिली।
विज्ञापन




बढ़ाए जाएंगे ओपीडी पंजीकरण काउंटर
एडीसी ने औचक निरीक्षण के बाद बातचीत में बताया कि यहां नागरिक अस्पताल में हर रोज सैकड़ों मरीज उपचार के लिए आते हैं। उन्हें लंबे समय तक पंजीकरण कराने के लिए कतार में खड़े होना पड़ रहा है। इससे उनका मर्ज औरा बढ़ जाता है। उन्हें राहत देने के लिए अब पंजीकरण काउंटर बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल इलाज के लिए आए मरीजों के पंजीकरण के लिए तीन काउंटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीटी स्कैन रूम नए भवन में होगा स्थापित
सीटी स्कैन केंद्र अस्पताल से दूर होने के चलते मरीज भटकते रहते हैं। औचक निरीक्षण के दौरान एडीसी के सामने जब यह समस्या आई तो उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से चर्चा की। वहीं बताया कि यह केंद्र जल्द ही अस्पताल के भवन में ही शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed