फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   When Master and Flock Leader Training Flag Hoisting Practice was conducted

Kurukshetra News: कब मास्टर एवं फ्लॉक लीडर प्रशिक्षण ध्वजारोहण का कराया अभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
When Master and Flock Leader Training Flag Hoisting Practice was conducted
कुरुक्षेत्र। सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित कब मास्टर एवं फ्लॉक लीडर प्रशिक्षण कैंप में हि
कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला इकाई की ओर से सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय कब मास्टर व फ्लॉक लीडर प्रशिक्षण कैंप के दूसरे दिन का शुभारंभ फ्लैग सेरेमनी के साथ किया गया। फ्लैग सेरेमनी के बाद विजेंदर, लीडर ऑफ कोर्स ने कब ग्रीटिंग व जंगल बुक पर आधारित कहानियों के माध्यम से यह बताया कि किस प्रकार कहानी, खेल और अभिनय के माध्यम से बच्चों में अच्छे संस्कार, अनुशासन, सहयोग, नैतिकता और नेतृत्व क्षमता विकसित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कहानी बच्चों के मन तक पहुंचने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण सत्रों के दौरान जंगल बुक पर आधारित विभिन्न गतिविधियां कराई गईं जिनमें भालू डांस, तबाकी डांस और काक डांस का अभ्यास कराया गया। साथ ही बुलबुल ग्रीटिंग व परी लोक की सैर को भी प्ले के माध्यम से प्रस्तुत कर बच्चों को आनंद के साथ सीखने की तकनीक सिखाई गई।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त अमित, डीओसी (कब) ने सभी प्रतिभागियों को बच्चों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और इससे संबंधित तकनीकी पहलुओं को सरल भाषा में समझाया। आज के प्रशिक्षण सत्रों में अनिल सैनी, वीरेंद्र, सुभाष, डॉ. राकेश व सतीश भारद्वाज प्रशिक्षण टीम के रूप में शामिल रहे। कैंप का मुख्य उद्देश्य कब व बुलबुल गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।

कुरुक्षेत्र। सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित कब मास्टर एवं फ्लॉक लीडर प्रशिक्षण कैंप में हि

कुरुक्षेत्र। सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित कब मास्टर एवं फ्लॉक लीडर प्रशिक्षण कैंप में हि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed