फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   When cold wave tormented people, people got relief due to sunshine

Kurukshetra News: शीतलहर ने सताया तो धूप खिलने से लोगों को मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
When cold wave tormented people, people got relief due to sunshine
कुरुक्षेत्र। धूप ​खिलने पर धूप का आनंद लेते हुए युवा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिछले दिनों बारिश होने के बाद मंगलवार को मौसम में बदलाव आया, जिसके चलते अल सुबह से शीत लहर का असर देखने को मिला। लोगों को शीतलहर से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। जबकि सुबह से ही धूप खिलने से लोगों को शीतलहर से राहत मिली। धूप खिलते ही जहां लोग पार्कों और घरों की छत पर धूप सेंकते दिखाई दिए तो वहीं बच्चे भी खेल के मैदानों में खेलते नजर आए। वहीं मौसम साफ रहने का असर रेलगाड़ियों पर भी दिखाई दिया, जिसके चलते देरी से चलने वाली कई रेलगाड़ियां समय पर चलती रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह के अनुसार पिछले दिनों जिले भर में हुई बारिश से गेहूं की फसल को विशेष लाभ मिला है। जबकि अब आने वाले कई दिनों तक मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed