{"_id":"643f0394a5f8f1cfed02a564","slug":"when-bitten-on-the-leg-the-dog-was-shot-along-with-the-son-controlled-kurukshetra-news-c-18-1-95169-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: टांग पर काटा तो बेटे के साथ मिलकर कुत्ते को मारी थी गोली, काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: टांग पर काटा तो बेटे के साथ मिलकर कुत्ते को मारी थी गोली, काबू
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो सप्ताह पहले सलारपुर रोड पर कुत्ते की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। आरोपी सतीश व उसके बेटे शिवम से वारदात में इस्तेमाल बाइक और लाइसेंसी बंदूक बरामद हुई। कुत्ते ने आरोपी सतीश की टांग पर काट लिया था, उसके बाद उसने बेटे के साथ मिलकर कुत्ते को गोली मार दी। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में प्रिंस निवासी एनआईटी ने शिकायत में बताया था कि सलारपुर रोड पर अग्रवाल नर्सिंग होम के सामने एक कुत्ते को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। यह वारदात समाज और इंसानियत दोनों के खिलाफ है। आरोपी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक का भी दुरुपयोग किया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सतीश और शिवम को गिरफ्तार करके वारदात में इस्तेमाल बाइक और लाइसेंसी बंदूक बरामद की। बता दें इस मामले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें एक व्यक्ति अपने हाथ में बंदूक लेकर घूमता दिखाई दिया। कुछ देर बाद एक व्यक्ति कॉलोनी में एक खाली प्लॉट की ओर जाता है। इसी दौरान दो कुत्ते भागने लगे, जिसमें व्यक्ति ने एक कुत्ते की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
कुत्ते के काटने पर मारी थी गोली
जांच अधिकारी एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी सतीश की टांग पर कुत्ते ने काट लिया था। उसके बाद आरोपी सतीश बाइक पर बंदूक लेकर अपने बेटे के साथ आया और कुत्ते को गोली मार दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू करके बाइक और बंदूक बरामद कर ली। आरोपियों को जमानत पर रिहा किया गया।