{"_id":"6684a392dbd1f25f0c0cf6d8","slug":"when-an-elderly-woman-had-to-be-cremated-in-the-presence-of-the-police-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-120370-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जब बुजुर्ग महिला का पुलिस की मौजूदगी में करवाना पड़ा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जब बुजुर्ग महिला का पुलिस की मौजूदगी में करवाना पड़ा अंतिम संस्कार
विज्ञापन
जब बुजुर्ग महिला का पुलिस की मौजूदगी में करवाना पड़ा अंतिम संस्कार
गांव के कुछ लोगों की ओर से रोकने पर हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। कस्बा के गांव शीशग्रां में मंगलवार को उस समय विवाद हो गया, जब एक बुजुर्ग महिला का शव श्मशान घाट ले जाने से कुछ लोगों ने रोक दिया। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार करवाया गया।
बताया जा रहा है कि गांव वासी बुजुर्ग महिला तारो देवी की मौत हो गई थी। परिजन, रिश्तेदार व गांव के लोग शव लेकर श्मशान घाट ले जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने रास्ता रोक दिया और आगे शव ले जाने से इंकार कर दिया। ऐसे में लोगों में रोष फैल गया तो सूचना पुलिस को दी गई। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तो संबंधित लोगों को समझाकर शांत किया, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि रास्ता रोकने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि जिस रास्ते से शव लेकर लोग जा रहे थे वह प्लाट उनके नाम है, जिसकी रजिस्ट्री भी है। पुलिस के समझाने के बाद ये लोग शांत हुए तो रास्ता खोला, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।