फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   wheat purchase, mandi, farmer

गेहूं खरीद में शेडयूल तोड़ने वालों को भुगतना होगा खामियाजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
wheat purchase, mandi, farmer
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सरकार द्वारा सरसों और गेहूं की खरीद में विशेष एहतियात बरत रही है। लॉकडाउन के चलते गेहूं की खरीद के लिए प्रत्येक खरीद केंद्र के लिए प्रशासन की ओर से शेडयूल तैयार किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा तैयार शेडयूल के अनुसार ही आढ़तियों के माध्यम से निर्धारित संख्या में ही किसानों को खरीद केंद्रों में बुलाया जाएगा। इस शेडयूल को तोड़ने वाले को खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। ये जानकारी खेल एवं युवा मामले के मंत्री संदीप सिंह ने दी। वे बुधवार को सर्किट हाउस में लॉकडाउन 2.0 के दौरान गेहूं खरीद कार्यों और जरूरतमंद लोगों को खाना वितरण करने के विषय पर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले हरियाणा परिवहन आयुक्त एवं नोडल अधिकारी डा. एसएस फुलिया लॉकडाउन प्रथम चरण के बारे में विस्तृत फीडबैक रिपोर्ट दी।
विज्ञापन

वहीं उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कुरुक्षेत्र जिले में बनाए 192 खरीद केंद्रों में किए गए प्रबंधों के अलावा लाडवा और अजराना कलां सहित 2 खरीद केंद्रों पर सरसों की खरीद कार्यों के प्रबंधों के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने जिले में लगाए गए नाकों तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंधों के बारे में बताया। खेलमंत्री ने कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। सभी खरीद केंद्रों पर साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय, बिजली व्यवस्था, किसानों के विश्राम की व्यवस्था, तिरपाल व्यवस्था, गेट पास की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं के पुख्ता प्रबंध समय रहते किए जाने चाहिए। सभी खरीद केंद्रों पर गेट पास की व्यवस्था होनी चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पुलिस और अधिकारियों की ड्यूटी रहनी चाहिए। उन्हीं किसानों को मंडियों में जाने की अनुमति दी जाए, जिन्होंने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है और आढ़ती ने किसान को समय देकर बुलाया है। उन्होंने कहा कि उन किसानों को अनुमति नहीं दी जाएगी, जिन्होंने अपना पंजीकरण नहीं करवाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के प्रशिक्षक भी इस कार्य में प्रशासन का सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में 30 हजार किसानों ने पोर्टल पर पंजीकरण करवा लिया है और 19 अप्रैल तक किसान अपना पंजीकरण करवा सकते है। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रत्येक गांव में शेड्यूल भिजवाना सुनिश्चित करे ताकि किसानों को जानकारी मिल सके। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि प्रत्येक खरीद केंद्र से आधा किमी पहले नाके लगाए जाएंगे। इन नाकों पर 2 पुलिस कर्मी, 1 स्वयं सेवक, 1 कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी। प्रशासन ने 20 से 22 अप्रैल तक गेेहूं खरीद का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है प्रत्येक गांव में इसकी जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक सेंटर पर गेट पास बनाए जाएंगे और निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जो किसान फसल नहीं ला सके वह अपनी फसल रविवार को मंडी में ला सकता है। इसके अलावा उठान का कार्य रोजाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
राशन वितरण में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई
खेलमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि कई जगहों से राशन वितरण में डिपो धारकों द्वारा गड़बड़ी करने की शिकायतें मिली है। इसलिए जिस डिपो धारक के खिलाफ शिकायत मिलेगी, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, उसका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

बाक्स
फर्जी तरीके से राशन मांगने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
खेलमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के प्रथम चरण में कई जगहों से ऐसी शिकायतें मिली जो प्रशासन को गलत सूचना देकर भोजन की मांग कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रकार के लोगों की पहचान करके तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सुबह और देर सायं गलियों, पार्कों और खेल प्रांगणों के आसपास गश्त करें ताकि सैर करने वाले लोगों को भी घरों से बाहर निकलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed