{"_id":"6607251cc5ab64ad660acc88","slug":"wheat-procurement-work-will-start-from-april-1-shantanu-sharma-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-115923-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद का कार्य एक अप्रैल से शुरू होगा : शांतनु शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद का कार्य एक अप्रैल से शुरू होगा : शांतनु शर्मा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गेहूं की फसल की खरीद का कार्य एक अप्रैल से शुरू कर दिया जाएगा। इस सीजन में खरीद कार्य को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी मंडियों और खरीद केंद्रों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इन सुविधाओं और प्रबंधों का आकलन करने के लिए एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र की मंडियों और खरीद कार्यों का जायजा लेंगे और कमियों को समय रहते दूर करने का प्रयास करेंगे। उक्त जानकारी उपायुक्त शांतनु शर्मा ने दी।
उन्होंने फसल खरीद प्रबंधों को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर में रबी की फसल खरीद प्रबंधों की समीक्षा करते हुए जिला उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को बताया कि जिले में फसल खरीद को लेकर सभी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे और सुचारू रूप से गेहूं की फसल खरीद की जाएगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की सभी मंडियों का निरीक्षण कर उनमें सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार गेहूं की अधिक आवक होने की संभावना है, इसलिए गेहूं के उठान व भंडारण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही मंडियों में पानी, साफ-सफाई और बिजली आदि की समुचित व्यवस्था करें। उन्होंने जिले के किसानों से अपील की कि वे मंडियों में फसल को सुखाकर लाएं ताकि उन्हें फसल बेचने में असुविधा न हो।