फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Wheat did not reach grain market, mustard purchase crossed 10 thousand quintals

Kurukshetra News: अनाजमंडी में नहीं पहुंची गेहूं, सरसों की खरीद 10 हजार क्विंटल के पार

Tue, 02 Apr 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 02 Apr 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Wheat did not reach grain market, mustard purchase crossed 10 thousand quintals
लाडवा। सरकार द्वारा एक अप्रैल से गेहूं खरीद की घोषणा के बावजूद अनाज मंडी में सोमवार को गेहूं का एक भी दाना नहीं पहुंचा जबकि मंडी में सरसों की खरीद जारी है। यह खरीद सोमवार तक 10 हजार क्विंटल के पार हो चुकी है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव संत कुमार सैनी ने कहा कि प्रदेश में मौसम का मिजाज बार-बार बदलने से गेहूं की फसल अभी पक नहीं पाई है। सरकारी आदेश अनुसार, 26 मार्च से सरसों की खरीद हैफेड द्वारा की जा रही है। गेहूं की सरकारी खरीद संबंधी विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में आने वाले किसानों, मजदूरों व आढ़तियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इस बारे सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी की सभी सड़कों की मरम्मत करवा दी गई है, पीने के पानी की टंकियां व वाटर कूलर की साफ सफाई आदि करवा दी गई है। गेट पास की व्यवस्था भी चाक चौबंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मंडी में जाम की स्थिति न हो, इस बारे लिफ्टिंग करने वाले ठेकेदारों को सख्त आदेश दे दिए गए हैं ताकि गेहूं की फसल की बिक्री सुचारू रूप से चलती रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed