फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Wheat crop started ripening due to ever-increasing temperature, Kurukshetra

लगातार बढ़ते तापमान से पकने लगी गेहूं की फसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop started ripening due to ever-increasing temperature, Kurukshetra
खेत में खड़ी गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हर दिन तापमान बढ़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ गेहूं की फसल पकने लगी है। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में गेहूं की कटाई शुरू हो जाएगी।
किसान भी अभी से तैयारियों में जुट गए हैं, जो किसान फसल की हाथ से कटाई करेंगे उन्होंने जुणे बनाने शुरू कर दिए हैं और जिन किसानों के पास कंबाइन है, वे अपने कृषि यंत्रों की सर्विस कर रहे हैं। वहीं कृषि विशेषज्ञ अचानक बढ़ते तापमान को गेहूं की फसल के लिए हानिकारक बता रहे हैं। उनका कहना है कि चढ़ता पारा गेहूं की फसल को प्रभावित कर रहा है। अगर यही हाल रहा तो गेहूं की पैदावार पर भी 10 फीसदी तक असर पड़ेगा।
विज्ञापन

फरवरी में मौसम सही रहा। आधा मार्च बीतने पर मौसम पूरी तरह से गर्म हो चुका है। पिछले कुछ दिन से तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक तक पहुंच गया है, जो गेहूं की फसल के लिए अनुकूल नहीं है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के तकनीकी सहायक सतीश अरोड़ा का कहना है कि अधिक तापमान के चलते गेहूं के पौधों का बढ़ना रुक जाता है और फसल समय से पहले ही पकने लगती है। ऐसे में पकी हुई फसल की बालियां छोटी और कमजोर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे फसल में गुणवत्ता और आकार में भी असर पड़ता है। अधिक तापमान के कारण पौधे का पूरा पकाव नहीं हो पाता है। ऐसे मौसम में किसान अपनी धरती के हिसाब से हल्की सिंचाई करें। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिन अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed