फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Wheat arrivals continue in grain markets, but no purchases even on the fourth day

Kurukshetra News: अनाज मंडियों में गेहूं की आवक जारी, लेकिन चौथे दिन भी खरीद नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Wheat arrivals continue in grain markets, but no purchases even on the fourth day
बाबैन। अनाजमंडी में लाई गई गेहूं में नमी अ​धिक मिली तो दिन भर सुखाई जाती रही। संवाद - फोटो : samvad

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/बाबैन। गेहूं कटाई शुरू हो चुकी है तो अनाज मंडियों में आवक भी होने लगी है। शुक्रवार को तीसरे दिन भी आवक जारी रही लेकिन नमी के चलते खरीद नहीं की जा सकी। हालांकि सरकारी तौर पर एक अप्रैल से ही गेहूं खरीद शुरू हो चुकी है लेकिन चार दिन बाद भी खरीद में नमी आड़े आती रही। ऐसे में अगले दो दिन तक खरीद नाम मात्र ही होने की संभावना जताई जा रही है।
अधिकारियों की मानें तो अभी मंडियों में आ रहे गेहूं में 14 फीसदी से भी ज्यादा नमी है जबकि सरकारी तौर पर खरीद के लिए 12 फीसदी नमी तय की हुई है। ऐसे में जहां अनेक किसानों ने गेहूं कटाई रोक दी है। मंडियों में पहुंचे गेहूं को बिछाकर सुखाया जा रहा है। निजी खरीदार जरूर खरीद करने लगे हैं लेकिन उसमें भी तेजी दिखाई नहीं दे रही।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार प्रशासन की ओर से गेहूं खरीद के लिए 23 सेंटर बनाए हैं, जिनमें सात बड़ी अनाज मंडियां भी शामिल हैं। इनमें दो अप्रैल से गेहूं की आवक शुरू हो गई थी। तीन अप्रैल तक 105 क्विंटल गेहूं की आवक हुई जबकि अगले दिन शुक्रवार को यह 150 क्विंटल से भी ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासन का दावा- भेजा जा चुका बारदाना, आढ़ती कर रहे इन्कार
प्रशासन का दवा है कि खरीद कार्य के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। बारदाना भी अधिकतर भेजा जा चुका है तो वहीं उठान के लिए भी पांच मंडियों को छोड़ बाकी के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। आढ़तियों की मानें तो अभी तक उन्हें बारदाना नहीं मिला है। मंडियों में अभी भी रिपेयर से लेकर अन्य तैयारी चल रही हैं।


किसानों को सुखाकर लाना चाहिए गेहूं : सैनी
डीएफएससी सुरेंद्र सैनी का कहना है कि किसानों को अपनी फसल सुखाकर लानी चाहिए। तय सीमा में सूखी फसल तत्काल ही खरीद कर ली जाएगी। किसान गेहूं कटाई में जल्दबाजी न करें।



चारों मंडियों में सरसों की खरीद जारी
जिले की अनाज मंडियों में सरसों खरीद जारी है। शुक्रवार को 740 क्विंटल सरसों की खरीद हुई। इसमें इस्माईलाबाद में 200, शाहाबाद में 100, लाडवा में 330 व बाबैन में 110 क्विंटल खरीद हुई। लाडवा अनाजमंडी से अब तक सभी मंडियों से 15521 क्विंटल सरसों का उठान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed