फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   What if I turn 70, I am still young

Kurukshetra News: उम्र 70 हुई तो क्या, अभी तो मैं जवान हूं

Sat, 13 Jan 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 13 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
What if I turn 70, I am still young
राजरानी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित महासम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उम्र-70 की हो गई तो क्या हुआ। अभी तो मैं जवान हूं। 35 साल का युवा जो कार्य कर सकता है, वह करने का हौसला और जज्बा आज भी बरकरार है। इस दौरान कहानियां सुनाकर न सिर्फ उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने का पाठ पढ़ाया, बल्कि युवाओं से संवाद में खुद भी युवा नजर आए।


धर्मनगरी के थीम पार्क में आयोजित महासम्मेलन में उन्होंने रोजगार से लेकर युवाओं की विदेश जाने तक की इच्छा पर विस्तार से बात रखी। कहा कि अगर युवा सही दिशा और सही रफ्तार से चले तो बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने एक कहानी के जरिए बताया कि कुछ युवा किसी गांव में जा रहे थे तो उन्हें एक बुजुर्ग मिला, जिससे युवाओं ने गांव का पता पूछा। इस पर बुजुर्ग बोला कि उन्हें उस गांव तक पहुंचने में कई जन्म लग जाएंगे। यह जान युवा हैरान रह गए। आगे बुजुर्ग ने बताया कि जिस गांव में उन्हें जाना था वह पीछे ही छूट गया और अब वे जिस दिशा में जा रहे हैं, उसी में चलते हुए वापस गांव तक पहुंचने में कई जन्म लग जाएंगे, क्योंकि पूरी पृथ्वी का चक्कर लगाकर ही वापस उस गांव में जा सकेंगे। यह सुन युवा वापस चल पड़े। फिर उन्हें एक दूसरा बुजुर्ग मिला, जिससे उन्होंने फिर पूछा कि वे उस गांव में कब तक पहुंच जाएंगे। बुजुर्ग बोला कि नहीं पता। जब युवक वहां से चल पड़े तो 100 मीटर जाने के बाद बुजुर्ग ने आवाज देकर कहा कि दो घंटे लग जाएंगे। इस पर युवाओं ने कहा कि उन्हें पहले क्यों नहीं बताया। इस पर बुजुर्ग ने कहा कि उनके 100 मीटर तक चलने पर पता चला कि उनकी रफ्तार कितनी है। इस रफ्तार में उन्हें उस गांव तक पहुंचने में इतना समय तो लग ही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed