फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Weather will change in next two days, chances of light rain

Kurukshetra News: अगले दो दिन मौसम लेगा करवट, हल्की बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
Weather will change in next two days, chances of light rain
कुरुक्षेत्र। अल सुबह अब हल्की ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है, जिससे सुबह के समय जहां पारे में कमी आने लगी है तो वहीं खेतों में हल्का कोहरा भी अब छाने लगा है। इससे मौसम में हल्का परिवर्तन अब देखने को मिल रहा है, जबकि सुबह के समय भी पारे में तीन से चार डिग्री तक की कमी आने लगी है। मंगलवार सुबह तेज धूप खिल उठी, जिससे मौसम सुहावना नजर आया। हालांकि मौसम में बदलाव का असर दिन में नजर आया। दोपहर को जहां हल्के बादल छाए तो वहीं फिर से धूप भी खिल उठी। जबकि मौसम विभाग की ओर से देर रात मौसम में बदलाव की संभावना भी जताई गई है। इससे धान की पककर तैयार हो चुकी फसल को लेकर किसानों की चिंता भी बढ़ी हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.1 व न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मौसम 21 सितंबर तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवा आने के कारण 18 व 19 सितंबर को हल्की बारिश व तेज हवा चलने के साथ-साथ गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। जबकि इस दौरान दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट आने और वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है, लेकिन 20 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार भी बने हुए है।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक सीबी सिंह का कहना है कि धान की अगेती फसल पककर तैयार है, पिछले दिनों हुई बारिश से कई जगहों पर धान को नुकसान पहुंचा है। अब फिर से बारिश होने से पककर तैयार हो चुकी फसल को नुकसान की संभावना है। बारिश व तेज हवा चलने से पककर तैयार हो चुकी धान की फसल बिछने लगती है, जिससे पैदावार पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed