फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Weather will change, chances of drizzle today and tomorrow

Kurukshetra News: बदलेगा मौसम, आज व कल बूंदाबांदी के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Weather will change, chances of drizzle today and tomorrow
कुरुक्षेत्र। घने कोहरे के बीच सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
कुरुक्षेत्र। अल सुबह से ही घने कोहरे का असर नजर आया, जिसके चलते जहां सड़कों पर वाहन रेंगते दिखाई दिए तो वहीं कई रेलगाड़ियां भी देरी से चलती रही। जबकि घने कोहरे के कारण हादसा होने की आशंका भी बनी रही। उधर, मौसम जानकार आज और कल बूंदाबांदी के आसार जता रहे हैं। उनका कहना है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

हालांकि पिछले दो दिनों से कोहरे का असर कम देखने को मिल रहा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी के चलते लोगों को ठंड से राहत मिली रही। सुबह से ही धूप खिलने पर लोगों को सर्दी से राहत मिली, लोग जहां घरों की छतों पर धूप सेंकते रहे तो पार्कों में भी युवा धूप का आनंद लेते नजर आए। जबकि धूप खिलने से बाजार में भी खूब रौनक रही।
विज्ञापन

दुकानों पर पहुंचकर लोगों ने खूब खरीदारी की। शाम होते ही तापमान में कमी देखने को मिली, जिसके चलते फिर से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह के अनुसार जिले भर में बुधवार और वीरवार को हल्की बूंदाबांदी होने के आसार जताए जा रहे हैं। जिले भर में हल्की बूंदाबांदी होने चलते तापमान में कमी होगी और ठंड का असर बढ़ेगा। गेहूं की फसलों को हल्की बूंदाबांदी से फायदा मिलेगा, जिससे गेहूं के दाने का विकास होगा और गेहूं की फसल अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की फसल के लिए कोहरा लाभदायक
कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए बेहद लाभदायक है। कोहरे के कारण गेहूं के पौधे में फुटाव बढ़ता है। इससे फसल में अच्छा उत्पादन होता है। जितनी ज्यादा ठंड होगी उतनी ही अच्छी गेहूं की फसल होगी। जबकि ज्यादा ठंड और कोहरा सब्जियों की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खासकर टमाटर की फसल सहित अन्य सब्जियों को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed