फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Weather patterns changed, people got relief from heat due to rain

Kurukshetra News: बदला मौसम का मिजाज, बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Weather patterns changed, people got relief from heat due to rain
कुरुक्षेत्र। बारिश के दौरान सड़क से गुजरती युवतियां। संवाद
कुरुक्षेत्र। मौसम का मिजाज बदल गया, जिसके चलते तेज हवा चली और काले बादल छा गए। जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। पूरे जिले में कई स्थानों पर बारिश हुई जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बारिश से मंडियों में लोगों का अनाज भी भीग गया है। उधर मौसम में बदलाव के चलते किसानों के चेहरे खिले हुए नजर आ रहे हैं। किसानों ने धान की रोपाई का कार्य भी तेज कर दिया है। इस बार किसानों को अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सोमवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जिसके चलते तेज हवाएं चलने लगी और आसमान में काले बादल छा गए, जिसके बाद जिले भर में बारिश हुई। भले ही बारिश हल्की ही हुई, लेकिन लोगों को उमस गर्मी से राहत मिल गई। पिछले चार दिन पहले हुई बारिश के बाद से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही थी, जिससे लू से लोगों को राहत मिली हुई थी। हालांकि उमस भरी गर्मी का सामना लोगों को अभी भी करना पड़ रहा है। सोमवार को दिनभर आसमान में कभी बादल छाए रहे तो कभी हल्की धूप भी खिलती रही। आसमान में बादलों के चलते तापमान में गिरावट रही, जिससे लोगों को लू से राहत मिली रही। जबकि उमस भरी गर्मी का असर सुबह से ही देखने को मिल रहा था। उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी, कूलरों का सहारा दिनभर लेते रहे।
विज्ञापन


देर शाम तेज हवा चली और आसमान में काले बादल छा गए और हल्की बारिश हुई। हल्की बारिश होने से मौसम में ठंडक घुल गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस तक रहा। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम 30 डिग्री रहने की संभावना बनी हुई है।कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि दो दिन बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना बनी हुई है, जिसके चलते बुधवार को बारिश और तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है। सोमवार को भी जिले में कई जगहों पर हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

कुरुक्षेत्र। बारिश के दौरान सड़क से गुजरती युवतियां। संवाद

कुरुक्षेत्र। बारिश के दौरान सड़क से गुजरती युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed