फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   weather

सुबह से आसमान में छाए रहे बाद, दिनभर रही ठिठुरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
weather
मौसम ने रविवार को करवट बदली। दिनभर बादल छाए रहे और ठिठुरन बढ़ गई। आसपास के जिलों में शाम को हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे मौमस को और ज्यादा ठंडा कर दिया। छुट्टी के चलते लोग घरों में दुबके रहे, वहीं जो लोग किसी जरूरी काम से घर बाहर दिखाई दिए, वें गर्म कपड़ों से लिपटे नजर आए।
विज्ञापन

रविवार को 18 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर धूप के दर्शन न होने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बाजारों व सड़कों पर बहुत कम लोग ही नजर आए। सर्दी के कारण पार्कों में भी बच्चे खेलते नहीं दिखाई दिए। बता दें कि मौसम विभाग द्वारा सोमवार से बारिश की संभावना जताई गई थी, हालांकि दिन में बारिश तो नहीं हुई, लेकिन दिनभर आसमान में छाए बादलों ने लोगों की चिंता को बढ़ाकर रखा। सुबह शाम धुंध पड़ने का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है, जिस कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आते हैं। लगातार बढ़ती सर्दी का लोगों की दिनचर्या पर काफी असर पड़ रहा है।मौसम विभाग अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहेेगा। वहीं मंगलवार को 20/08, बुधवार को 18/06, वीरवार 19/07, शुक्रवार को 20/06, शनिवार को 19/06 और रविवार को 19/07 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed