फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Weather is worsening, wheat lifting work slow in the market

Kurukshetra News: बिगड़ रहा मौसम, मंडी में गेहूं उठान कार्य सुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Weather is worsening, wheat lifting work slow in the market
कुरुक्षेत्र। उठान के इंतजार में खरीद की गई गेंहू। संवाद
कुरुक्षेत्र। गेहूं की फसल पकी तो कटाई कार्य भी तेज होने लगा। खेतों में कंबाइन दिन-रात चलने लगी, जिससे अनाजमंडियों में भी आवक तेजी पकड़ने लगी है। अभी तक 70 हजार एमटी से ज्यादा की आवक हो चुकी है जबकि 72,225 एमटी की खरीद रविवार देर शाम तक की जा चुकी है। रविवार के दिन भी 6619 एमटी खरीद की गई। वहीं उठान कार्य हर सीजन की तरह इस बार भी शुरू में ही ढीला होने लगा है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम तक खरीदे गए गेहूं में से महज 20 फीसदी ही उठान किया जा सका। 49,987 एमटी गेहूं देर रात तक उठान की बाट जोह रहा था। रविवार को भी महज 10 हजार 412 एमटी गेहूं का ही उठान किया जा सका। उठान ढीला होने से हर बार की तरह इस बार भी अनाजमंडियां जाम होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसका खामियाजा किसानों के साथ-साथ आढ़तियों को भी भुगतना पड़ता है। उधर, रविवार को दिनभर मौसम में रहे बदलाव के चलते किसानोें ने गेहूं कटाई कार्य तेज कर दिया है, जिसके चलते अब आवक और भी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन



सीजन की शुरूआत में ही ब्रह्मसरोवर के आसपास पहुंच चुकी गेहूं की ढेरियां
भले ही गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है, लेकिन सही मायने में आवक पिछले चार दिनों से ही होने लगी है तो वहीं खरीद भी बढ़ने लगी है। हालांकि अभी थानेसर आनजमंडी में जाम के हालात नहीं है लेकिन सीजन शुरू होते ही हर सीजन की तरह गेहूं की अस्थायी मंडियां ब्रह्मसरोवर के आसपास सजनी शुरू हो गई थी। हालांकि मार्केट प्रशासन की ओर से दावा किया जा रहा है कि 20 से ज्यादा फर्मों को नोटिस दिए गए, लेकिन इसके बावजूद ब्रह्मसरोवर के आसपास गेहूं की ढेरियां बढ़ती जा रही है। यह हालात तब है जब मंडी में करीब दो एकड़ में नया फड़ भी लाखों रुपये खर्च कर तैयार करवाया गया।

कुरुक्षेत्र। उठान के इंतजार में खरीद की गई गेंहू। संवाद

कुरुक्षेत्र। उठान के इंतजार में खरीद की गई गेंहू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed