फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Weather continues to change, humid heat torments people

Kurukshetra News: मौसम में परिवर्तन जारी, उमसभरी गर्मी ने सताया

Fri, 22 Aug 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 22 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Weather continues to change, humid heat torments people
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में धूप से बचने के लिए छाता लेकर बैठी ​शि​क्षिकाएं। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिलेभर में वीरवार को भी मौसम परिवर्तनशील रहा। दिनभर कभी बादल छाए रहे तो कभी तेज धूप भी खिली। इसी बीच उमस भरी गर्मी ने भी लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी। वीरवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने के साथ बादल व बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह नौ बजे से ही तेज धूप खिली जिसके चलते दिन के समय उमस व गर्मी का अहसास बना रहा। गर्मी के चलते राहगीरों सहित पर्यटकों की संख्या में कमी देखने को मिली। वहीं दोपहर बाद बादल भी देखने को मिले जिससे बारिश होने की भी संभावना बनी रही। इस दौरान लोग बारिश के आने का इंतजार करते रहे परंतु बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन



कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह के अनुसार आगामी सप्ताह अभी लगातार परिवर्तनशील रहेगा। इस सप्ताह में हल्की एवं तेज बरसात के भी आसार बनेंगे। कभी कभी हवाएं भी चलेंगी। मौसम में अभी उमस भी बनेगी। डाॅ. सिंह ने कहा कि इस समय किसानों को विशेषकर सब्जियों की फसलों की बुआई इत्यादि से पूर्व कृषि विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों से परामर्श करते रहना चाहिए। किसानों को परामर्श के आधार पर आगामी योजना बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed