फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Weather changes continue, wheat harvesting not able to start

Kurukshetra News: मौसम में बदलाव जारी, शुरू नहीं हो पा रही गेहूं की कटाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Weather changes continue, wheat harvesting not able to start
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी मार्केट कमेटी कार्यालय में धरना प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते आढ़ती।
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव का दौर जारी है, जो अगले दो से तीन दिन तक जारी रहेगा। हालांकि इसके बाद मौसम साफ होने और गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है लेकिन अभी तक बदलते रहे मौसम के चलते गेहूं की कटाई शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में सरकारी खरीद शुरू होने के दूसरे दिन भी मंडियां खाली रही। वहीं अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर उतरे आढ़ती दूसरे दिन भी गरजते रहे। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आढ़ती एसोसिएशन अपने-अपने स्तर पर मार्केट कमेटी कार्यालयों पर धरना देकर कड़ा रोष जताती रही। यह धरना पांच अप्रैल तक जारी रखने का एलान किया गया है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से सरकार ने अनाजमंडियों में गेहूं खरीद शुरू कर दी है, जिसको लेकर भले ही अभी तैयारी अधूरी है जबकि अधिकारी हर तैयारी पूरी कर लिए जाने का दम भर रहे हैं। वहीं पिछले करीब 20 दिनों से मौसम में बदलाव का दौर जारी है, जिसके चलते गेहूं कटाई के लिए अभी पककर तैयार नहीं हो पाई है। मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 31.2 डिग्री तक रहा।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो अगले तीन दिन बाद मौसम साफ रहेगा तो अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके चलते गेहूं की फसल पक कर तैयार हो जाएगी और इसके साथ कटाई भी शुरू होगी। वहीं डीएफएससी सुरेंद्र सैनी का कहना है कि इस सप्ताह के अंत तक गेहूं की आवक अनाजमंडियों में शुरू होने की उम्मीद है। उधर हड़ताल के चलते थानेसर मार्केट कमेटी कार्यालय पर आढ़ती एसोसिएशन ने प्रधान माया राम की अध्यक्षता में धरना दिया तो रोष जताते हुए कहा कि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो पांच अप्रैल के बाद कड़ा फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





अब मौसम रहेगा साफ, हो सकेगी गेहूं कटाई : डॉ. नसीब सिंह
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी एव कृषि विशेषज्ञ डॉ. नसीब सिंह का कहना है अब अगले एक-दो दिन बाद मौसम साफ रहेगा तो तापमान भी बढ़ेगा। गेहूं की फसल पककर कटाई के योग्य होगी। किसान गेहूं कटाई कर सकेंगे।




दूसरे दिन भी आढ़तियों का धरना प्रदर्शन रहा जारी
इस्माईलाबाद। प्रदेश आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर दूसरे दिन भी इस्माईलाबाद अनाज मंडी में आढ़तियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। सुबह से ही आढ़तियों ने आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विनोद कंसल की अध्यक्षता में मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। विनोद कंसल ने कहा कि सरकार हर साल आढ़तियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर अगले वर्ष पर टाल देती है लेकिन अब सरकार आढ़तियों के कारोबार को ही खत्म करने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरसों व सूरजमुखी की खरीद बिना आढ़ती के सीधे किसान से करने पर आढ़तियों का कारोबार खत्म हो गया है। इस अवसर पर सचिव पुनीत बंसल, महिंद्र दानीपुर, बलकार सिंह कंगवाल, गुरविंद्र प्रधान ठोल मंडी, दिनेश कंसल प्रधान झांसा मंडी, पुरुषोत्तम कंसल, राहुल, टिंकू, वेदप्रकाश गोयल, देवराज, धर्मवीर, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

इस्माईलाबाद। अनाज मंडी मार्केट कमेटी कार्यालय में धरना प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते आढ़ती।

इस्माईलाबाद। अनाज मंडी मार्केट कमेटी कार्यालय में धरना प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते आढ़ती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed