फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Weather changed: fog in the morning and then drizzle

बदला मौसम का मिजाज : सुबह कोहरा और फिर हुई बूंदाबांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Weather changed: fog in the morning and then drizzle
कुरुक्षेत्र। सुबह के समय हुई  हल्की बूंदाबांदी के बीच स्कूल जाते बच्चे। संवाद
कुरुक्षेत्र। अल सुबह घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के चलते दृश्यता पांच से 10 मीटर के करीब रही, जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते दिखाई दिए। घना कोहरा होने के चलते पिहोवा में कई वाहन भिड़ गए, लेकिन बड़ा हादसा होने से बच गया। घने कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ा, जहां कई बसें देरी से चलती रही तो वहीं रेलगाड़ियां भी कई घंटों तक रेलवे स्टेशनों पर देरी से पहुंची। हालांकि घने कोहरे के बाद मौसम में बदलाव नजर आया, जिले में कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन



वहीं दोपहर के समय हल्की धूप खिली, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली और लोग धूप को सेंकने के लिए घर की छतों और पार्कों में दिखाई दिए। धूप खिलने के बाद तापमान में बढ़ोतरी हुई और ठंड का असर कुछ कम हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री और न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि वीरवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह के अनुसार वीरवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने की आशंका भी बनी रहेगी जबकि शुक्रवार को धूप खिलने से मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन





गेहूं की फसल की होगी बंपर पैदावार : विक्रम सिंह
पिछले 30 वर्ष से खेती का काम कर रहे किसान विक्रम सिंह का कहना है कि बूंदाबांदी से गेहूं की फसल को फायदा मिला है, इससे गेहूं के दाने का अच्छी तरह से विकास हुआ है, इस बार उम्मीद है कि गेहूं की फसल की बंपर पैदावार होगी, क्योंकि इस बार ठंड भी अच्छी पड़ी है, जिससे गेहूं की फसल को फायदा मिला है।

कुरुक्षेत्र। सुबह के समय हुई  हल्की बूंदाबांदी के बीच स्कूल जाते बच्चे। संवाद

कुरुक्षेत्र। सुबह के समय हुई  हल्की बूंदाबांदी के बीच स्कूल जाते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed