{"_id":"5e07a8588ebc3e87af4423d1","slug":"weather-01-kurukshetra-news-knl16788563","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह बाद दिन में खिली धूप, लेकिन शीतलहर से पूरे दिन छूटती रही कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह बाद दिन में खिली धूप, लेकिन शीतलहर से पूरे दिन छूटती रही कंपकंपी
विज्ञापन
weather 01
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। सर्दी से हर कोई व्याकुल है। जनमानस के साथ-साथ सर्दी का असर पशु पक्षियों पर भी देखने को मिल रहा है। इसका कारण लगातार तापमान का नीचे जाना है। दिन में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री तक रहता है लेकिन शाम होते ही यह तीन डिग्री तक पहुंच जाता है। यही कारण है कि सर्दी लोगों के साथ-साथ जानवरों पर भी हावी हो रही है।
शनिवार को पूरे दिन शीतलहर से लोग कांपते रहे। हालांकि दोपहर बाद कुछ समय के लिए धूप निकली। लोग सर्दी से बचने के लिए धूप सेकते भी नजर आए लेकिन शीतलहर चलने के कारण उन्हें सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। शाम 4 बजते ही टेम्परेचर फिर से नीचे जाने लगा, और रात 8 बजते ही तापमान 3 डिग्री तक पहुुंच गया। कड़ाके की सर्दी के चलते बाजारों से रौनक गायब सी हो रखी है। क्योंकि सर्दी के कारण लोग ज्यादातर घर में ही रुकना पसंद कर रहे हैं। दुकानदार भी जल्दी दुकान बंद कर अपने घर पहुंच रहे हैं। उधर मौसम के जानकार मानते हैं कि आने वाले दिनों में हल्की धूप निकलेगी लेकिन इसके साथ ही बादल भी छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग अनुसार रविवार और सोमवार को फिर से दिनभर शीत लहर चलेगी व मंगलवार को सूर्य देव के दर्शन होने की संभावना है।
धूप निकली तो चिड़िया घर में बने आशियाने से बाहर आए जानवर
कड़ाके की सर्दी के चलते पिपली स्थित चिड़ियाघर में जानवर अपने-अपने आशियाने में डुबक रहे हैं। पर्यटक इन्हें देखने के लिए चिड़ियाघर पहुंचते लेकिन सर्दी के चलने इनके दर्शन दुर्लभ हो रखे हैं। शनिवार को दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली तो पशु पक्षी भी अपने आशियाने से बाहर निकले।

weather 01- फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन