फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Staging of the abduction of Sita and the death of Jatayu in the Sharda Ramlila

Kurukshetra News: शारदा रामलीला में सीता हरण और जटायु मरण का मंचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Staging of the abduction of Sita and the death of Jatayu in the Sharda Ramlila
कुरुक्षेत्र। नेताजी सुभाष पार्क में रामलीला के दौरान रावण-मारीच संवाद का मंचन करते कलाकार। आयोज
कुरुक्षेत्र। नेताजी सुभाष पार्क में जयश्री शारदा रामलीला एवं दशहरा सोसायटी ने सीता हरण, राम की बेकरारी और जटायु मरण के दृश्य दिखाए। दर्शनलाल सैनी के निर्देशन में सुमित गर्ग ने राम, शिव भटनागर ने लक्ष्मण और भूषण सैनी ने सीता का अभिनय किया। धर्मेश भारद्वाज रावण, महिपाल धीमान मारीच, मुकेश सिसोदिया अनोखा साधु और सचिन शर्मा जटायु बने। पलविंद्र सिंह पोलू ने स्वर्ण मृग का किरदार निभाया। अथर्व, सुक्खा, लव सैनी, अभिषेक और धैर्य ने रावण के दरबारी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

दर्शकों ने श्रीराम के जयकारे लगाए। रविकांत शर्मा, मनमोहन सिंह रावत, पवन सैनी, पंकज सिंगला और नरेंद्र राणा ने श्रीराम आरती में हिस्सा लिया। संरक्षक संजीव शर्मा पांडे और प्रधान कुलदीप सैनी ने स्मृति-चिह्न प्रदान किए। मंच संचालक मिंटू अग्रवाल सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed