{"_id":"631655f80194b76887528594","slug":"weapons-recovered-from-the-accused-of-shooting-with-the-intention-of-robbery-kurukshetra-news-knl1201762199","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के इरादे से गोली मारने के आरोपी से हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के इरादे से गोली मारने के आरोपी से हथियार बरामद
विज्ञापन
पांच महीने पहले पिहोवा की सुपर मार्केट में लूट के इरादे से वेस्टर्न यूनियन मनी संचालक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी से हथियार बरामद किए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 30 मार्च को विकास वासी गांधीनगर ने बयान दर्ज कराए थे कि तीन युवक पैमेंट लॉक कराने के बहाने आए, जिनमें से एक ने पिस्तौल तान कर फायर किया, जो वजीर वासी इस्हाक की गर्दन पर लगी और दो गोली दुकान के शीशे पर लगी थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने पांच अप्रैल को आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ दीप वासी चकवाई कलां जिला लुधियाना (पंजाब) व गुरजिंद्र सिंह उर्फ बाबा वासी भौर सैयदां पिहोवा को गिरफ्तार करके एक देसी पिस्टल 32 बोर व एक देसी पिस्टल 30 बोर व सात कारतूस व एक कार की जाली नंबर प्लेट बरामद की थी।
28 अगस्त को तीसरे आरोपी परसा राम को गिरफ्तार करके आठ दिन के रिमांड पर लिया था। इस आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, एक मैगजीन व दो कारतूस बरामद करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।