{"_id":"62d9ae2c11773b07c826bbe4","slug":"waterlogging-due-to-rain-worsening-city-conditions-kurukshetra-news-knl1154071159","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरे दिन भी बारिश जारी, बढ़ती जा रही लोगों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार दूसरे दिन भी बारिश जारी, बढ़ती जा रही लोगों की समस्या
विज्ञापन
जिले में लगातार दूसरी दिन भी बारिश जारी रही। दो दिन में करीब 42 एमएम बारिश हुई है, जिस कारण शहर के हालात बिगड़े हुए हैं। जलभराव के कारण अग्रसेन चौक पर सुबह के समय जाम की स्थिति बनी रही। वीरवार को सुबह छह बजे से ही बादल झमाझम बरसने लगे थे, जिसके बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक रिमझिम बारिश जारी रही। दो दिनों के अंदर सबसे ज्यादा बारिश इस्माईलाबाद क्षेत्र में दर्ज की गई है। लोगों के लिए जहां यह बारिश राहत के साथ-साथ आफत साबित हो रही है।
वहीं कृषि विशेषज्ञ इसे फसलों के लिए अमृत समान बता रहे हैं। जिले में एक लाख 15 हेक्टेयर भूमि पर लगाई गई धान कई दिनों से पानी के इंतजार में थी। दो दिन हुई झमाझम बारिश ने फसल की तृप्ति कर दी। लाडवा व बाबैन क्षेत्र में सब्जी की खेती की जाती है, ऐसे में इस बारिश से उन सब्जियों को भी काफी लाभ पहुंचेगा। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि अब तक हुई बारिश से किसी भी फसल को कोई नुकसान नहीं है। यदि बारिश का पानी सब्जी की फसल वाले खेत में ज्यादा भर जाता है तब जाकर सब्जियों को थोड़ा बहुत नुकसान पहुंच सकता है।
उधर मौसम विभाग अनुसार इस माह के अंत तक लगातार बारिश की संभावना जताई जा रही है, लेकिन शहर के नाले-नालियां अभी भी अच्छे से साफ नहीं है, जिस कारण आने वाले दिनों में समस्या और भी बढ़ सकती है। आज शुक्रवार को बारिश होने की 50 प्रतिशत संभावना है, वहीं शनिवार को 60, रविवार को 50, सोमवार को 50, मंगलवार को 40, बुधवार को 70, वीरवार को 60, शुक्रवार को 65 और शनिवार को फिर से बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावना है।