फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Water was tested at four places in Chakravarti Mohalla.

Kurukshetra News: चक्रवर्ती मोहल्ले में चार जगहों पर जांचा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Water was tested at four places in Chakravarti Mohalla.
कुरुक्षेत्र। चक्रवर्ती मोहल्ले में पानी की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद
कुरुक्षेत्र। चक्रवर्ती मोहल्ले में पीलिया फैलने के डर के बाद अब स्थिति सामान्य हो गई है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले में विशेष जांच अभियान चलाया। टीम की रिपोर्ट के अनुसार, नए किसी भी मरीज में पीलिया की पुष्टि नहीं हुई। राहत की बात यह रही कि अस्पताल में दाखिल सभी मरीजों को भी छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के दौरान पानी के चार ओटी (ओवरहेड टैंक) सैंपल लिए जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सात बीटी सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के बाद ही बीमारी फैलने के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले विभाग की ओर से लिए गए 22 ओटी सैंपलों में से 21 फेल पाए गए थे जबकि चार बीटी सैंपलों की रिपोर्ट का भी इंतजार था। विभाग ने मोहल्ला निवासियों से अपील की है कि वे पानी को उबालकर या फिल्टर करके ही उपयोग करें। साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, ताकि संक्रमण दोबारा न फैले। स्वास्थ्य कर्मचारी कुलदीप ने बताया कि एरिया से टीम को 10 जगहों पर डेंगू के मच्छर का का लार्वा मिला है। तीन लोगों को नोटिस थमाया है। पीलिया की स्थिति कंट्रोल में है।
विज्ञापन

पाइप लाइनों पर उठे सवाल
मोहल्ला वासियों ने आरोप लगाया कि इलाके में पानी की पाइप लाइनें काफी पुरानी हो चुकी हैं। कई बार इनमें लीकेज की समस्या सामने आ चुकी है लेकिन विभाग ने अब तक इन पाइपों को बदला नहीं है। लोगों का कहना है कि बार-बार की गड़बड़ी के कारण बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को नहीं मिला कहीं रिसाव : मुरजिंदर
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ गुरजिंदर सिंह ने बताया कि टीम ने इलाके में कई बार जाकर लीकेज की जांच की लेकिन कहीं भी रिसाव नहीं मिला। उन्होंने बताया कि बीटी के तीन सैंपल और लिए गए हैं। सभी रिपोर्ट आने के बाद ही पीलिया के वास्तविक कारण का पता लगाया जाएगा। फिलहाल मोहल्ले में पानी सप्लाई सामान्य रूप से की जा रही है और किसी तरह की दिक्कत नहीं है।

कुरुक्षेत्र। चक्रवर्ती मोहल्ले में पानी की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। चक्रवर्ती मोहल्ले में पानी की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed