{"_id":"64ab11367a1ed7ef1a09c1f9","slug":"water-level-increased-in-saraswati-river-people-alerted-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-778-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सरस्वती नदी में बढ़ा जलस्तर, आसपास के लोगों को किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सरस्वती नदी में बढ़ा जलस्तर, आसपास के लोगों को किया अलर्ट
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो दिन से भारी बारिश से चारों ओर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं, वहीं सरस्वती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद प्रशासन ने आसपास के लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। वहीं डीसी शांतनु शर्मा और सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने सिंचाई एवं अन्य विभागों के अधिकारियों संग सरस्वती नदी व आसपास के एरिया का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध करने के दिशा निर्देश दिए।
इन कॉलोनियों पर बना खतरा
सरस्वती कॉलोनी, गांधी नगर, कीर्ति नगर, खेड़ी मारकंडा, डीडी कॉलोनी, हरि नगर, पिपली सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों पर भी सरस्वती नदी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
सावधानी बरतें लोग : डीसी
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि सरस्वती में जलस्तर काफी बढ़ गया है, इसलिए नदी के आसपास के क्षेत्र के लोग पूरी सावधानी बरतें ताकि बरसात के पानी के कारण होने वाले किसी भी प्रकार के नुकसान से बचा जा सके। प्रशासन द्वारा बरसात के पानी से प्रभावित सभी क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है और बरसाती पानी के निकासी के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
200 क्यूसेक लीटर की है सरस्वती नदी की क्षमता, पहुंचा 500 : धुम्मन
सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह ने कहा कि सरस्वती नदी की क्षमता 200 क्यूसेक की है, लेकिन इस समय सरस्वती नदी में करीब 500 क्यूसेक पानी आ रहा है। बरसात के दौरान खेतों में जमा सारा पानी सरस्वती नदी में आ रहा है, जिससे यह नदी क्षेत्र के बरसाती पानी निकासी में अहम योगदान कर रही है।