फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Water from 422 mythological pilgrimages and rivers poured into Amrit Kund

Kurukshetra News: अमृत कुंड में डाला 422 पौराणिक तीर्थों और नदियों का जल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Water from 422 mythological pilgrimages and rivers poured into Amrit Kund
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम में श्री कृष्ण कृपा तीर्थामृत मंदिरम् का शुभारंभ वेद मंत्रोच्चारण के बीच रविवार को हुआ। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी गुरुशरणानंद, ब्रह्मचारी ब्रह्मस्वरुप तथा विवेक मुनि द्वारा श्री अमृत कुंड में देश की पवित्र नदियों, पौराणिक तीर्थों और कूपों का जलभराव किया।
गीता मनीषी ने बताया कि इस कुंड में 422 तीर्थीें, नदियों, कूपों का जलभराव किया गया है। गंगोत्री से 10 हजार लीटर जल लाकर इस कुंड में डाला गया है। सभी तीर्थों का यह जल प्रसाद स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेगा। स्वामी गुरुशरणानंद तथा ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि इससे जो लोग सभी तीर्थों की यात्रा नहीं कर सकते, उन्हें यह जल एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से सभी तीर्थों का पुण्य प्राप्त हो सकेगा।
विज्ञापन

उधर श्री कृष्ण कृपा जीओ परिवार द्वारा आयोजित दिव्य गीता सत्संग में प्रवचन जारी रहे। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता कर्तव्य पलायनता से कर्तव्य परायणता की यात्रा है। जब अर्जुन ने शोक में डूबकर अपने कर्तव्य से पलायन किया। भगवान कृष्ण के मुख से गीता का उपदेश सुनने के पश्चात अर्जुन ने शरणागत होकर कहा कि हे ठाकुर जो आप कहोगे मैं वहीं करूंगा। इस प्रकार अर्जुन ने कर्तव्य परायणता को निभाया। गीता मनीषी ने कहा कि कुछ पाने के लिए पात्र का खाली होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मन से सभी प्रकार के विकार निकालकर मन को खाली करके ही कुछ प्राप्त किया जा सकता है। ज्ञान प्राप्त करने के लिए मन से सभी विकार निकालने जरूरी है और प्रभु के शरणागत होना आवश्यक है। आज के प्रवचन में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने गीता मनीषी से आशीर्वाद लिया और गीता जी की आरती में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed