फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Water came in Sai Colony due to breaking of Rakshi river, people worried

Kurukshetra News: साईं कालोनी में राक्षी नदी का किनारा टूटने से आया पानी, लोग चिंतित

Sat, 15 Jul 2023 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 15 Jul 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Water came in Sai Colony due to breaking of Rakshi river, people worried
लाडवा। वार्ड नंबर दो साईं कालोनी में वीरवार रात्रि करीब साढ़े 11 बजे कॉलोनी के लोगों की चिंता बढ़ गई। जब गांव धनौरा जाटान के पास से राक्षी नदी का कुछ किनारा टूट गया। इसके बाद नदी का पानी कॉलोनी में चला गया।
विज्ञापन


काॅलोनी वासी डाॅ. राजबीर कश्यप, संजीव कुमार, रंजीत राणा, अमित सैनी, अमित राणा, गोपाल दास, सुमन रानी, रणधीर सिंह, देवराना, आर्यन सैनी, कुनाल सैनी, जॉनी आदि ने कहा कि वार्ड दो में यह साईं कॉलोनी पड़ती है। गुरुवार रात्रि लगभग साढ़े 11 बजे कॉलोनी के अंदर राक्षी नदी टूटने का पानी आना शुरू हो गया, जिसके कारण लोगों के मकानों में पानी जाना शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम तक कॉलोनी में भारी मात्रा में पानी लोगों के घरों में प्रवेश करना शुरू कर गया था। इसके साथ-साथ सांप व जानवर भी लोगों के घरों में जाने शुरू हो गए थे। वहीं कालोनी की महिलाओं ने कहा कि उनके घरों में छोटे-छोटे बच्चे हैं। प्रशासन को तुरंत प्रभाव से कॉलोनी में आ रहा बरसाती पानी को रुकवाना चाहिए, ताकि जो कॉलोनी के लोग की जिंदगी व्यतीत करने को मजबूर हो रहे वह आराम से अपने घरों में रह सकें। उन्होंने कहा कि यदि और बरसात आई तो आने वाले समय में कॉलोनी के लोगों को भारी दिक्कत हो सकती है। उन्होंने कहा कि लगभग 40 परिवार इस पानी से प्रभावित हो रहे हैं। वहीं नगरपालिका की ओर से न तो इस कॉलोनी में सड़के बनाई गई है और न ही सीवरेज की सुविधा दी गई है, न ही अन्य सुविधाएं दी गई है। नगरपालिका प्रधान साक्ष्य खुराना ने बताया कि सूचना मिलते ही जेसीबी से पानी का तेज बहाव रुकवा दिया है। अब बाकी पानी को भी जल्द रूकवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed