फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Warning-cm hudda-emploey

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की चेतावनी

Mon, 09 Jun 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Mon, 09 Jun 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
Warning-cm hudda-emploey
अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को काले झंडे दिखाने और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। हुड्डा नौ जून को कुरुक्षेत्र आ रहे हैं। वे लघु सचिवालय के सभागार विभागों की योजनाओं की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। हुड्डा सेक्टर-13 स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक को भी संबोधित करेंगे। डीसी रेट पर हुडा में लगे सफाई कर्मियों ने रविवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया और अतिरिक्त उपायुक्त भाल सिंह बिश्नोई से मिले।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने मांग की कि उन्हें 8100 रुपये वेतन दिया जाए। ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए समय मांगा। सेक्टर-3 अध्यक्ष रामपाल पाली ने कहा कि वे सफाई कर्मियों के साथ हैं।  इस मौके पर सफाई कर्मी पवन कुमार, ईश्म चंद, सोनू, सुनील कुमार, सुखबीर, कविता, बबली, रामरती, राजिंद्र ईश्वर सिंह, दीपक, मनीष कुमार, बलवान, बृज मोहन, रिक्की, सागर, संदीप कुमार, ओमप्रकाश, टीना और अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed