फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Warm clothes distributed by Rotary, Rotaract and Innerwheel Club

Kurukshetra News: रोटरी, रोटरेक्ट व इनरव्हील क्लब की तरफ से बांटे गए गर्म कपड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Warm clothes distributed by Rotary, Rotaract and Innerwheel Club
लाडवा। जरूरतमंद श्रमिकों को  गर्म कपड़े वितरित करते क्लब के सदस्य। संवाद
लाडवा। सामाजिक संस्था रोटरी, रोटरेक्ट व इनरव्हील क्लब ने ईंट भट्टों पर गर्म कपड़े बांटे। प्रोजेक्ट चेयरमैन राजेश वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोटरी, रोटरेक्ट व इनरव्हील क्लबों की तरफ से शहर से पुराने व उपयोगी वस्त्र एकत्रित कर उन्हें ईंट भट्टों पर रह रहे श्रमिकों में बांटा गया। रोटरी के पूर्व प्रधान अमित सिंघल ने बताया कि क्लब हर वर्ष यह अभियान चलाती है, जिसमें शहर से पुराने वस्त्र इकट्ठे कर क्लब के सदस्य उनमें से उपयोगी वस्त्र छांटते हैं और आयु व लिंग वर्ग के अनुसार उन्हें अलग-अलग करके ईंट भट्टों पर रह रहे मजदूरों को बांटते हैं और इस वर्ष भी शहर से काफी मात्रा में कपड़े इकट्ठे किए गए, जिनकी क्लब के सदस्यों द्वारा कई दिन की मेहनत से छंटाई की गई। बढ़ती हुई सर्दी को देखते हुए इन वस्त्रों को मथाना गांव के ईंट भट्टों के जरूरतमंद श्रमिकों को बांटा गया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के सचिव राकेश खुराना ने कहा कि जरूरतमंदों की जरूरतों को पूरा करना रोटरी का मुख्य ध्येय है और ईंट भट्टों पर रह रहे मजदूरों को वास्तव में इन कपड़ों की जरूरत होती है। रोटरी के पूर्व प्रधान दीपक सिंघल ने शहर के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि जिस तरह हर वर्ष शहरवासी इस काम में हमारा सहयोग करते हैं, उसके लिए वो वास्तव में धन्यवाद के पात्र होने के साथ-साथ पुण्य के असली हकदार हैं। कपड़ों के साथ साथ उन्हें फल व अन्य खाने का सामान भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed