{"_id":"58937a284f1c1b953fe806dc","slug":"ward-problems-meetint-meet-cm-meeting-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड नंबर 26 और 27 के लोग आज सीएम को देंगे ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड नंबर 26 और 27 के लोग आज सीएम को देंगे ज्ञापन
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
बैठक करते वार्ड के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर 26 और 27 की समस्याओं से त्रस्त क्षेत्र के लोग अपने पार्षदों के नेतृत्व में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे। वीरवार शाम को शांतिनगर में दोनों वार्डों के लोगों की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में वार्ड नंबर 26 की पार्षद नवनीत टेका और वार्ड नंबर 27 के पार्षद संदीप टेका भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में निर्णय लिया गया कि ज्ञापन देने से पहले दोनों वार्डों के लोग शुक्रवार को करीब दो बजे दुर्गा माता मंदिर शांतिनगर में लामबंद होंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि दुर्गा माता मंदिर से यह सभी वार्ड वासी शांतिपूर्वक पैदल मार्च करते हुए किसान मेले में पहुंचेंगे। गौरतलब है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री दुपहर ढाई बजे शांतिनगर के निकट पिहोवा रोड पर आयोजित किए जा रहे किसान मेले के उद्घाटन करने के लिए बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
वार्ड वासियों ने इस मौके पर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन देने की योजना वीरवार देर शाम को बैठक में बनाई है। इस बैठक में आरडी शर्मा, बीके जैन, सतपाल, मास्टर रामकुमार, हरि सिंह, तारा चंद, राजकुमार, बनारसी दास, दिलावर सैनी, गुरनाम
विज्ञापन
सिंह, विशाल मौदगिल, विशाल शर्मा, दिलबाग सैनी आदि मौजूद रहे। इन्होंने बताया कि मलिक मेडिकल हाल से शांतिनगर दुर्गा माता मंदिर वाली सड़क पर विधायक सुभाष सुधा दो बार नारियल फोड़ चुके हैं, लेकिन अब तक इस सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ। इसके अलावा वार्ड में सफाई और ट्यूबवेल सहित अन्य समस्याओं का उल्लेख ज्ञापन में किया गया है।