{"_id":"650be49812ad23f83404b294","slug":"ward-people-get-angry-due-to-lack-of-water-supply-chowk-jam-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-5364-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पानी की सप्लाई न होने पर फूटा वार्ड के लोगों का गुस्सा, चौक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पानी की सप्लाई न होने पर फूटा वार्ड के लोगों का गुस्सा, चौक जाम
विज्ञापन
पिहोवा। 50 से ज्यादा शिकायतें देने के बाद भी विभाग के अधिकारियों की नींद नहीं टूटी तो पानी की सप्लाई की मांग को लेकर लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। वार्ड-11, 12 और 13 के लोगों ने मुख्य चौक जाम कर दिया। जाम लगते ही अंबाला और कुरुक्षेत्र रोड पर दो-दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर डायल-112 के साथ थाना शहर पिहोवा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि लोगों के गुस्से के आगे पुलिस बेबस नजर आई। लोग जन-स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग करते रहे। करीब डेढ़ घंटा के जाम के बाद नायब तहसीलदार सुरेश कुमार के सात बजे तक पानी की सप्लाई पहुंचने के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया।
हालांकि पानी की सप्लाई बाधित होने पर वार्ड के लोगों ने दोबारा जाम लगाने की चेतावनी दी। जाम खुलने के बाद पुलिस और जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि पिछले चार दिन से उनके वार्ड में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। विभाग को मौखिक और लिखित तौर पर 50 से ज्यादा बार शिकायतें सौंप चुके हैं। लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों को कॉल कर रहे हैं, मगर अधिकारी उनको हर बार नया समय देकर टालते रहे। घरों में पीने के लिए पानी की एक बूंद नहीं है। बाजार से पानी की बोतल और कैंपर खरीदकर काम चला रहे हैं। वहीं विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।
मोटर हुई खराब
बताया कि रविवार को बारिश के बाद टंकी की मोटर खराब हो गई। आरोप लगाया कि मोटर खराब होने के बाद अधिकारियों ने मोटर की कोई व्यवस्था नहीं की, जिस कारण उनके पानी की सप्लाई बाधित हो गई। अब अधिकारियों ने चीका से नई मोटर की व्यवस्था तो कर ली, मगर उसकी पावर (शक्ति) बेहद कम है। पावर कम होने के कारण पानी टंकी में देरी और कम रफ्तार से चढ़ रहा है, जबकि विभाग को अपने पास हर समय एक मोटर की अतिरिक्त रखनी चाहिए।
विज्ञापन
सप्लाई नहीं हुई तो देंगे धरना
वार्ड के लोगों ने बताया कि पानी की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हुई तो अगला धरना विभाग के कार्यालय पर दिया जाएगा। पानी की सप्लाई न होने से सभी लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। घर की पानी टंकियां खाली हो चुकी है। शौच के लिए भी पानी खरीद कर लाना पड़ रहा है। हालांकि साढ़े सात बजे पानी की सप्लाई धीमी गति से हुई।