फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vomiting and diarrhea patients increased

Kurukshetra News: उल्टी-दस्त और डायरिया के मरीज बढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Vomiting and diarrhea patients increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में बढ़ती गर्मी के साथ ही लोग बीमारियों की गिरफ्त में आने लगे हैं। गर्मी, दूषित खानपान, पेय पदार्थों, पानी के असर से उल्टी-दस्त, डायरिया के बीमार अस्पताल पहुंचने शुरू हो गए हैं।
गर्मी में तेजी आने के साथ ही लोक नायक जिला नगारिक अस्पताल की ओपीडी में एक हजार मरीजों की संख्या की अपेक्षा 1200 तक पहुंच गई है। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में खानपान से लेकर तेज धूप और गर्मी में एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

तापमान में बढ़ोतरी, दूषित पानी की शिकायतों, गर्मी से खराब भोजन, अन्य खाद्य सामग्री का उपयोग, धूप में बिना बचाव के निकलना, पानी नहीं पीना, मच्छरों के प्रकोप के चलते मरीजों की संख्या में एकदम से बढ़ोतरी हुई है। अकेले जिला अस्पताल में ही हर दिन करीब 1200 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचने लगे हैं। चिकित्सकों के अनुसार ओपीडी में आने वाले अधिकतर मरीज उल्टी-दस्त, बुखार, खांसी-जुकाम के ही आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती मरीजों की संख्या में हाेने लगा इजाफा ः गर्मी से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। उपचार व बेड आदि व्यवस्थाओं को लेकर अस्पताल प्रबंधन जुटा हुआ है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने गर्मी बढ़ने के साथ लू से बचाव के लिए अलग से वार्ड भी तैयार कर दिया है। अगर लू लगने के मरीजों की संख्या में इजाफा होता है तो उन्हें तुरंत भर्ती कर उपचार मुहैया करवाया जा सके।

डायरिया, डिहाइड्रेशन का खतरा, एहतियात बरतें : जिला अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सारा अग्रवाल ने बताया कि उल्टी-दस्त, बुखार, खांसी-जुकाम, पेटदर्द के अधिक मरीज आ रहे हैं। मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि गर्मी में शरीर को विशेष तौर पर पानी की अधिक जरूरत होती है। इस दौरान हमें खास तौर पर साफ पानी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed