फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Volunteers were given training on disaster management.

Kurukshetra News: स्वयंसेवकों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Mon, 23 Mar 2026 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 23 Mar 2026 03:57 AM IST
विज्ञापन
Volunteers were given training on disaster management.
कुरुक्षेत्र। मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संख्या-2 में युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांचवें दिन स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान सिविल डिफेंस और होम गार्ड के प्रशिक्षकों ने आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी बचाव के गुर सिखाए।
विज्ञापन




जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षित और सक्षम स्वयंसेवकों की टीम तैयार करना है, जो आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
विज्ञापन




प्रशिक्षक बजिंदर और जयकुमार ने बाढ़ जैसी परिस्थितियों में घायल व्यक्ति को सुरक्षित तरीके से उठाने के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन किया। उन्होंने रस्सी, बैग और घरेलू सामान की मदद से अस्थायी स्ट्रेचर बनाने की विधि भी सिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा चारपाई से अस्थायी नाव तैयार करने, प्लास्टिक बोतल, ऑयल कैन, मटका, थर्माकोल और बैग की सहायता से जीवन रक्षक जैकेट बनाने के उपाय भी बताए गए। प्रशिक्षकों ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग कर जान-माल की हानि को कम किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed