{"_id":"61d4a6943a07a836fb603cba","slug":"volunteers-learned-to-manage-time-kurukshetra-kurukshetra-news-knl9502487","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों ने सीखा समय का प्रबंधन करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों ने सीखा समय का प्रबंधन करना
विज्ञापन
एनएसएस शिविर में बोलते शिक्षक बलराम शर्मा। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ठोल में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का छठा दिन रहा। शिविर में 35 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। मुख्य वक्ता महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी के मयंक शर्मा ने स्वयंसेवकों को जीवन में समय प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही अपनी कमजोरियों को मजबूती में तब्दील कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी पूरी दिनचर्या को समय प्रबंधन में बांटकर कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने स्वयंसेवकों को परीक्षा में कैसे समय का प्रबंधन कर अच्छे अंक प्राप्त किए सकते हैं, इसके बारे में भी बताया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी बलराम शर्मा ने कोरोना के बारे में विस्तार से चर्चा की और नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए निशुल्क वैक्सीन लगनी शुरू हो चुकी है। प्रत्येक विद्यार्थी को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराना चाहिए। शिविर में हिंदी के प्राध्यापक बलवीर सिंह ने बताया कि एनएसएस में जमीनी स्तर पर स्वयंसेवकों को किसी भी आपदा के लिए तैयार किया जाता है। शिविर के छठे दिन सभी स्वयंसेवकों ने विद्यालय में श्रमदान किया। इसके अलावा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।