{"_id":"6209628bd0981009886ff3fa","slug":"volunteer-contribute-to-the-progress-of-the-nation-kurukshetra-kurukshetra-news-knl988753152","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र की तरक्की में योगदान दें स्वयंसेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र की तरक्की में योगदान दें स्वयंसेवक
विज्ञापन
एनएसएस शिविर में मुख्यातिथि डॉ. रणबीर सिंह को पौधा भेंट करतीं डॉ. मीनाक्षी शर्मा व अन्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान वक्ताओं ने एनएसएस स्वयंसेवकोें से राष्ट्र की तरक्की में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
शहीद ऊधम सिंह महाविद्यालय से मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रणबीर सिंह ने स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय से पहुंचे एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजेश रांझा ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक राष्ट्र की तरक्की में अपना अधिक से अधिक योगदान दे सकते हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा को समझना चाहिए और उसका देश के विकास एवं भलाई के लिए हमेशा अग्रसर रहना चाहिए।
डॉ. रणबीर सिंह ने कहा की कुल 5 करोड़ के लगभग राष्ट्रीय स्वयंसेवक हो चुके हैं, ये सभी स्वयं के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपना सकें तो देश अपने आप तरक्की कर जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने आप को हर समय देश की प्रगति के लिए तैयार रखना चाहिए। समापन सत्र में एनएसएस की छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत नृत्य, गायन एवं कविता वाचन किया गया।
विज्ञापन
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सीमा पांडे और उनकी टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि जो स्वयंसेवकों ने इस शिविर में सीखा है वे उन्हें स्वयं तथा समाज की उन्नति के लिए सदैव उनको अपने जीवन में अपना कर रखें। इस अवसर पर रेडक्रॉस प्रभारी अमिता आदि उपस्थित रहे।