फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   No space to dry the soaked paddy; sprouts have started emerging inside the sacks.

Kurukshetra News: भीगे धान को सुखाने की जगह नहीं, बोरियों में फूटने लगे अंकुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
No space to dry the soaked paddy; sprouts have started emerging inside the sacks.
कुरुक्षेत्र। मंडियों में धान की खरीद के बाद भीगी हुई फसल को बचाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। जिले में करीब 40,500 मीट्रिक टन धान भीगने से किसान और आढ़ती परेशान हैं। मंडियों में जगह की कमी के कारण भीगे धान को सुखाने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

लंबे समय से बोरियों और ढेरियों में पड़े धान के दानों में अंकुर निकलने लगे हैं। इससे फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने और किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। मंडियों में पहले से ही धान बोरियां लगी हैं, जिससे बारिश में भीगे धान को फैलाने के लिए जगह नहीं मिल रही। धान को समय पर नहीं सुखाया गया तो उसकी गुणवत्ता और बिगड़ सकती है। किसानों और आढ़तियों को फसल बचाने के लिए उठान में तेजी की जरूरत है। धान की खरीद और उठान के आंकड़े भी पिछले साल की समान अवधि से कम हैं।
विज्ञापन


जिले में धान खरीद और उठान की स्थिति
- 7,80,025 मीट्रिक टन धान की खरीद सरकारी एजेंसियों ने अब तक की है
- 6,69,070 मीट्रिक टन धान का अब तक हो चुका है उठान
- 1,10,955 मीट्रिक टन धान का अभी भी उठान बाकी है
- खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और हैफेड ने क्रमशः 5,71,457 मीट्रिक टन और 2,08,568 मीट्रिक टन धान खरीदा है। दोनों एजेंसियों का उठान प्रतिशत भी करीब 86 और 85 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मार्केट कमेटी के सचिव हरजीत सिंह का कहना है कि धान की खरीद और उठान में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। जिले के किसानों के गेटपास काटे जा रहे हैं। बारिश के दौरान जितना धान भीगा था, उसे सुखा लिया गया है। मंडी में पर्याप्त जगह भी उपलब्ध है, इसलिए जगह की कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed