फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   8 acres of sugarcane crop reduced to ashes in Sanghaur village, Babain

Kurukshetra News: बाबैन के संघौर गांव में 8 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
8 acres of sugarcane crop reduced to ashes in Sanghaur village, Babain
लाडवा। गन्ने के खेत में लगी आग के बाद फसल को दिखाते किसान। संवाद
बाबैन। संघौर गांव में रविवार को खेतों में लगी आग से चार किसानों की आठ एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। खेतों के पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर से शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। ग्रामीणों ने स्वयं भी आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक खड़ी गन्ने की फसल पूरी तरह जल चुकी थी। आग ने खेतों में पड़े फानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन करने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


फसल का भारी नुकसान
किसान जगमाल सिंह को आग से सबसे अधिक नुकसान हुआ है। उनकी करीब पांच एकड़ गन्ने की फसल जल गई। राजकुमार की एक एकड़ फसल भी आग की भेंट चढ़ गई। परमजीत सिंह और लाभ सिंह की भी एक-एक एकड़ फसल नष्ट हुई। इस तरह चारों किसानों की कुल करीब आठ एकड़ फसल प्रभावित हुई है। किसानों ने फसल तैयार करने में महीनों मेहनत और खर्च किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजे की मांग
प्रभावित किसानों ने प्रशासन से खेतों का निरीक्षण कराने की अपील की है। उन्होंने नुकसान का आकलन कर जल्द गिरदावरी करवाने की मांग की। किसानों का कहना है कि फसल बर्बाद होने से उन्हें आर्थिक हानि हुई है। उन्होंने प्रशासन से उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। इससे उन्हें नुकसान की भरपाई में कुछ मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed