{"_id":"6adfc5ef15921c71d707f236","slug":"shortage-of-technical-staff-at-kurukshetra-roadways-repairs-being-managed-through-makeshift-solutions-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-163281-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र रोडवेज में तकनीकी कर्मचारियों की कमी, मरम्मत जुगाड़ के सहारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र रोडवेज में तकनीकी कर्मचारियों की कमी, मरम्मत जुगाड़ के सहारे
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोडवेज विभाग की वर्कशॉप तकनीकी कर्मचारियों की कमी से जूझ रही है। कुरुक्षेत्र डिपो में बसों की मरम्मत और रखरखाव के लिए कई महत्वपूर्ण पदों पर कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं। इससे वर्कशॉप का काम जुगाड़ के सहारे चल रहा है।
मैकेनिक, टायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, लोहार, टर्नर और अपहोल्स्टर जैसे पद खाली हैं। हाल ही में सुरजीत सिंह और रामेश्वर सिंह को हेड मैकेनिक पदोन्नत किया गया, जिससे मैकेनिकों की कमी और बढ़ गई। नई भर्ती न होने और पुराने कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से यह संकट गहराया है। बसों की वायरिंग, टायर चढ़ाने-उतारने, बॉडी के डेंट निकालने और सीटों की मरम्मत के लिए विशेषज्ञ नहीं हैं। यह कर्मचारियों की कमी पिछले तीन माह से एक साल के बीच से चली आ रही है।
समाधान के प्रयास
इंटक यूनियन के डिपो जिलाध्यक्ष जरनैल सिंह ने खाली पदों को भरने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने विभाग से भर्ती या वैकल्पिक व्यवस्था की योजना स्पष्ट करने को कहा। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने इस समस्या को मुख्यमंत्री नायब सैनी के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक से बात करके आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार यात्रियों की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी।