फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Volleyball player Aman will show his strength in Asia Cup

साई कुरुक्षेत्र के वॉलीबॉल खिलाड़ी अमन कुमार एशिया कप में दिखाएंगे अपना दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Volleyball player Aman will show his strength in Asia Cup
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के वॉलीबॉल खिलाड़ी अमन कुमार का एशिया कप के लिए भारतीय वॉलीबॉल टीम में चयन हुआ है। यह एशिया कप 14 अगस्त तक थाईलैंड में आयोजित होगा। इस खिलाड़ी के चयन होने पर साई की क्षेत्रीय निदेशिका ललिता शर्मा, साई प्रभारी कुलदीप सिंह वड़ैच ने वॉलीबॉल प्रशिक्षक राहुल सांगवान और खिलाड़ी अमन कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस उपलब्धि पर साई में खुशी का माहौल है। भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रभारी कुलदीप सिंह वड़ैच ने प्रशिक्षक और खिलाड़ी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साई के वॉलीबॉल खिलाड़ी अमन कुमार का सीनियर वर्ग में पहली बार पदार्पण हुआ है। इससे अमन कुमार की प्रतिभा में और निखार आएगा और इस खिलाड़ी का एशिया कप के लिए चयन होना साई कुरुक्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। हालांकि अमन कुमार जूनियर वर्ग की विश्व कप प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। इसी प्रदर्शन के आधार पर 14 अगस्त तक थाईलैंड में चल रहे एशिया कप के लिए अमन कुमार का चयन भारतीय सीनियर वॉलीबॉल टीम के लिए हुआ है। सभी को उम्मीद है कि यह खिलाड़ी देश के लिए मेडल जीतकर लाएगा। प्रशिक्षक राहुल सांगवान ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय जूनियर खिलाड़ी अमन कुमार का सीनियर भारतीय वॉलीबॉल टीम में चयन हुआ कुरुक्षेत्र ही नहीं हरियाणा के लिए एक गौरव की बात है। इस उपलब्धि पर साई के सेवानिवृत्त चीफ कोच गुरविंद्र सिंह, सीनियर कोच सतपाल सिंह, सुधीर दहिया, भारतीय वॉलीबॉल संघ तथा हरियाणा वॉलीबॉल संघ के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने अमन कुमार और प्रशिक्षक राहुल सांगवान को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed