{"_id":"6a4d6d94a920f66773099abe","slug":"vishal-was-preparing-to-expand-the-sodhi-gang-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-157445-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सोढ़ी गैंग का विस्तार करने की तैयारी में था विशाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सोढ़ी गैंग का विस्तार करने की तैयारी में था विशाल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांधीनगर फायरिंग मामले की जांच में सीआईए दो ने सोढ़ी गांव के विशाल उर्फ विक्की को पकड़ा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि विक्की अपना अलग आपराधिक नेटवर्क खड़ा करने की तैयारी में था। वह स्थानीय स्तर पर सोढ़ी गैंग के नाम से अपना गिरोह चलाता था।
उसका मुख्य मकसद नए युवकों को अपने साथ जोड़कर गैंग का विस्तार करना था। विशाल उर्फ विक्की पर 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगना, आर्म्स एक्ट और मारपीट जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। सीआईए दो के प्रभारी मनदीप ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपी को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार किया। वह यहां गांधी नगर में फायरिंग करवाने के बाद अपने किसी रिश्तेदार के पास छिपा बैठा था।
पूछताछ में उसने गांधीनगर गोलीकांड के आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस उसे अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए उसके गांव लेकर गई। वापसी के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगने पर उसे दोबारा काबू कर लिया। जांच में सामने आया है कि विक्की सामान्य झगड़ों में शामिल रहने वाले युवकों को अपने गिरोह से जोड़ता था। उन्हें अवैध हथियार उपलब्ध कराकर अपने लिए काम करने को तैयार करता और धीरे-धीरे अपना नेटवर्क मजबूत कर रहा था। सोमवार देर शाम हथियार बरामद करने के बाद पुलिस आरोपी को वापस लेकर लौट रही थी। एनएच-44 पर गांव उमरी के पास उसने शौच का बहाना बना गाड़ी रुकवाई। नीचे उतरते ही उसने एक पुलिसकर्मी की बाजू पर दांत से काट लिया और भागने लगा। पुलिस ने पहले हवाई फायर कर उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन नहीं रुकने पर उसके पैर में गोली मारकर काबू कर लिया। संवाद