कुरुक्षेत्र। पूर्व पार्षद विशाल शर्मा को लायंस क्लब कुरुक्षेत्र चैप्टर का वर्ष 2025 26 के लिए अध्यक्ष बनाया गया है वहीं पंकज जैन को महासचिव एवं जितेंद्र को लायंस क्लब के कैशियर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लायंस क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि जीटी रोड स्थित एक निजी पैलेस होटल में आयोजित लायंस क्लब की बैठक में किया गया था, जिसमें वर्ष 2025 26 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में सभी लायंस क्लब के सदस्यों की सहमति पर अध्यक्ष पद के लिए विशाल शर्मा के नाम पर मोहर लगी। इसके अलावा क्लब की कार्यकारिणी के दो अन्य सदस्यों पंकज जैन एवं जितेंद्र के नाम पर भी मुहर लगी। विशाल शर्मा ने कहा कि कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर दीपक चोपड़ा, संजीव सेठ, रिंकू छाबड़ा, अमित गुलाटी, आनंद बजाज, रणवीर सिंह, विकास गोयल, अनिल सिंगला, गगन चोपड़ा, आशीष मल्होत्रा भी मौजूद रहे ।