फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vinod Sharma went on tour planning future

भविष्य की योजना बनाने दौरे पर निकले विनोद शर्मा

Mon, 03 Mar 2014 12:11 AM IST
लाडवा
लाडवा Updated Mon, 03 Mar 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
Vinod Sharma went on tour planning future
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अंबाला के विधायक विनोद शर्मा ने कहा कि वह लोगों की भावनाएं जानने के लिए हरियाणा का दौरा कर रहे हैं, ताकि उनके अनुरूप भविष्य की योजनाएं बनाई जा सकें।
विज्ञापन


विनोद शर्मा रविवार को गांव मथाना के एचसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रथम तल के उद्घाटन के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि उन्होंने 19 नवंबर से जनचेतना अभियान चला रखा है। इसके तहत वह जन-जन से मिलकर उनकी भावनाएं जानने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि सरकार उसके अनुरूप योजनाएं बना सकें और लोगों को उसका पूरा लाभ मिल सके। जो नेता उन शक्तियों का खुद के लाभ के लिए इस्तेमाल करते हैं, वह ज्यादा दिन नहीं टिक सकते।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीति मेरा कर्म है। समाज के प्रति अपना फर्ज निभाना मेरा धर्म है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पांच जातियों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिलवाया। नेता के चुने जाने के ढाई साल बाद लोगों को उसके कार्यों का लेखा-जोखा करने का मौका मिलना चाहिए और जरूरत पड़ने पर उसे वापस बुलाने का अधिकार मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन संजीव गौड़ ने उनका स्वागत करते कहा कि पूर्व मंत्री ने इस इलाके में शुगरमिल लगाकर लोगों को रोजगार के अवसर व किसानों को उनकी गन्ने की फसलों के उचित दाम दिलाएं हैं। वे हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने हाईवे पर 30 मीटर के भीतर रजिस्टरी किए गए प्लाटों व एक कॉलोनी को मान्यता दिलवाने की भी मांग की।

इस मांग को विधायक ने पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व विनोद शर्मा का स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया और उन्हें पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।


इस अवसर पर जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन मेवा सिंह, मांगे राम शर्मा, तेजपाल मथाना, बालकिशन, जितेंद्र कौशिक, डॉ. राजेंद्र शर्मा, जगदीश सैनी, डॉ. कमल शर्मा, सुरेश शर्मा, रघुबीर शर्मा, योगराज एडवोकेट, स्कूल प्रिंसिपल सुमन बत्रा, रीमा गर्ग, सुनीता बंसल, सहित क्षेत्र के पंच-सरपंच सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed