फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vimukthi Diwas celebrated in village Simbalwal block

Kurukshetra News: गांव सिंबलवॉल ब्लॉक में मनाया गया विमुक्ति दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Vimukthi Diwas celebrated in village Simbalwal block
कुरुक्षेत्र। सिंबलवॉल में रविवार को विमुक्ति दिवस मनाया गया। भाजपा मंडल बाबैन के अध्यक्ष विकास शर्मा जालखेड़ी मुख्य अतिथि रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता बंजारा समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सूबेदार मेजर किशोरी लाल ने की।
विज्ञापन

लोगों ने बाबा लक्खी शाह बंजारा की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सूबेदार मेजर किशोरी लाल ने कहा कि 1871 में अंग्रेजों ने भारत में घुमंतू जातियों पर क्रिमिनल ट्राइब एक्ट लगा दिया था। 15 अगस्त 1947 को भारत देश आजाद होने के पांच वर्ष 16 दिन बाद यानी 31 अगस्त 1952 को भारत सरकार ने इस एक्ट को खत्म किया, जिससे घुमंतू जातियों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से घुमंतू जातियों को वह मान सम्मान मिला है जो पिछले कई दशकों में नहीं मिला था। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार जताया और कहा कि घुमंतू जातियों के लिए डीएनटी विकास बोर्ड बनाने के अलावा उनके उत्थान के लिए कई योजनाएं लागू कीं। ईश्वर सिंह धर्मशत पूर्व सदस्य डीएनटी विकास बोर्ड ने सरकार की ओर से मिल रही सुविधाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed