{"_id":"65fec290970fdc01320a2961","slug":"villagers-will-hold-panchayat-today-to-open-the-way-to-tukar-border-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-115650-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ट्यूकर बॉर्डर का रास्ता खोलने के लिए आज पंचायत करेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ट्यूकर बॉर्डर का रास्ता खोलने के लिए आज पंचायत करेंगे ग्रामीण
Sat, 23 Mar 2024 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:23 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। हरियाणा-पंजाब सीमा से सटा ट्यूकर बॉर्डर अभी तक बंद है। इसे खोलने के लिए शुक्रवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे लेकिन कुरुक्षेत्र में आम आदमी कार्यकर्ताओं के सीएम आवास घेराव के मामले में व्यस्त होने से उनकी मुलाकात पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया से नहीं हो पाई। इसलिए ग्रामीण आज शनिवार को एकत्रित होकर पंचायत में रणनीति तय करेंगे।
जानकारी के अनुसार दो दिन से ग्रामीण बॉर्डर खुलने का इंतजार कर रहे हैं। एसडीएम पिहोवा से आश्वासन के बाद बॉर्डर नहीं खोला गया तो वे पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे थे। यहां भी पुलिस अधीक्षक से मुलाकात न होने पर उनको लौटना पड़ा। अब ग्रामीणों ने आज शनिवार को बॉर्डर पर एकत्रित होकर पंचायत करने का फैसला लिया है। इस पंचायत के लिए आसपास के गांव में संपर्क साधा जा रहा है। पंचायत में प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर बॉर्डर खुलवाने की गुहार या प्रदर्शन करने का विचार किया जाएगा। हालांकि अगले तीन दिनों तक सरकारी अवकाश है। इस कारण उनकी अधिकारियों से बातचीत मंगलवार को हो पाएगी।