फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Villagers were made aware under the de-addiction awareness campaign

Kurukshetra News: नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक

Sat, 30 Aug 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 30 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Villagers were made aware under the de-addiction awareness campaign
कुरुक्षेत्र। जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस की ओर से सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में जिला पुलिस की नशामुक्ति टीम गांव-गांव जाकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैला रही है। शुक्रवार को ग्राम प्रहरी नोडल अधिकारी उप-निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना शाहाबाद क्षेत्र के किशनगढ़, डींग, खरींडवा, मछरौली और बकाना गांवों में जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

उप-निरीक्षक राजेश कुमार और उनकी टीम ने इन गांवों में ग्रामीणों के साथ बैठकें आयोजित कर नशे के दुष्प्रभावों के बारे जागरूक किया। उप-निरीक्षक ने कहा कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से नशे जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति नशा करता या बेचता पाया जाए, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन

उप-निरीक्षक ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और विशेष रूप से युवाओं व बच्चों से आह्वान किया कि वे नशे से बचकर पढ़ाई और खेलकूद में ध्यान देकर अपने परिवार, राज्य और देश का नाम रोशन करें। पुलिस टीम ने गांवों में नशामुक्त गांव बनाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग मांगा। उन्होंने किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या आपातकालीन स्थिति में तत्काल डायल 112 पर सूचना देने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------



छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

कुरुक्षेत्र। सेफ सिटी पुलिस टीम विभिन्न शिक्षण संस्थानों में महिला अपराधों के प्रति जागरूकता फैला रही है। इस अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों को उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारी और उपायों से अवगत कराया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सेफ सिटी पुलिस टीम ने बाबैन क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
मुख्य सिपाही राजबीर कौर और एसपीओ अमिता रानी के नेतृत्व में टीम ने छात्राओं को महिला अपराधों की रोकथाम और आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। टीम ने लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी प्रदान किया।

छात्राओं को कहा कि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग की ओर से दुर्गा शक्ति एप लॉन्च किया गया है। इस पर रजिस्टर कर लाल बटन दबाने पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध होती है। उन्होंने महिला अपराधों से संबंधित सूचनाएं नजदीकी थाने के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया कि ऐसी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed