फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Villagers of Jhirbadi became happy after seeing the journey

Kurukshetra News: यात्रा देखकर गदगद हुए झिरबडी के ग्रामीण

Sun, 03 Dec 2023 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 03 Dec 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Jhirbadi became happy after seeing the journey
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिपली। विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा शनिवार को गांव झिरबडी में पहुंची। यात्रा को देखकर गांव झिरबडी के लोग गदगद हो गए। यात्रा का पूर्व सांसद कैलाशो सैनी और भाजपा नेत्री ममता सैनी ने स्वागत किया।
मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री ममता सैनी ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही मिल रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अंत्योदय की भावना से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने सभी मौजूद लोगों को हमारा संकल्प विकसित भारत की प्रतिज्ञा दिलाई और प्रगतिशील किसानों, छात्रों, स्वयं सहायता समूह में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और आने वाले समय में और भी तेजी से विकास कार्य करवाए जाएंगे। मुख्य अतिथि ने मौके पर ही लोगों को नये राशन कार्ड, उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर बीडीपीओ बलराम गुप्ता, सरपंच सुमन देवी, सरपंच प्रतिनिधि राजीव कुमार, मंडल प्रधान देवेंद्र शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सोहन लाल रामगढ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed