फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vice President will inaugurate three-day international Geeta seminar from today

Kurukshetra News: तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी आज से, उपराष्ट्रपति करेंगे शुभारंभ

Sun, 17 Dec 2023 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 17 Dec 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Vice President will inaugurate three-day international Geeta seminar from today
कुरुक्षेत्र। केयू के श्रीमद्भगवद् सदन में रविवार को तीन दिवसीय 8वीं अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी रविवार को शुरू होगी। इसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। इसमें भारत, अमेरिका, कनाडा, जापान, आस्ट्रेलिया व बुल्गारिया सहित अन्य देशों के विशेषज्ञ गीता पर विचार साझा करेंगे। संगोष्ठी का विषय वसुधैव कुटुंबकम श्रीमद्भगवद् गीता और वैश्विक एकता है, जिसके माध्यम से युवाओं को गीता की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि 17 से 19 दिसंबर तक होने वाली संगोष्ठी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संगोष्ठी के उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उच्च शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा सहित अन्य विभूतियां वैश्विक कल्याण की भावना को लेकर गीता ज्ञान के द्वारा अपने विचारों को साझा करेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए कुवि प्रशासन व जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गईं हैं। संगोष्ठी के निदेशक प्रो. तेजेंद्र शर्मा व संगोष्ठी की आयोजन सचिव प्रो. वनिता ढींगरा ने बताया कि गीता संगोष्ठी के तकनीकी सत्रों में टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट विभाग भगवद् गीता के संदर्भ में चर्चा करेगा।
विज्ञापन


बिना कार्ड नहीं होगा ऑडिटोरियम में प्रवेश



लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि बिना प्रवेश-पत्र के ऑडिटोरियम हॉल में किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी कर्मचारी, स्टाफ सदस्य व विद्यार्थियों को अपना यूनिवर्सिटी आईडी कार्ड भी साथ रखना जरूरी है। वहीं कुवि कैंपस में दो पार्किंग स्थल बनाए गए हैं जो यूनिवर्सिटी कॉलेज मैदान और कॉमर्स विभाग के सामने चिन्हित किए गए हैं। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को अपने विभागों में ही अपने वाहन पार्क करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed