फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vice President in Dharmanagar today, surveillance at every nook and corner

Kurukshetra News: उपराष्ट्रपति आज धर्मनगरी में, चप्पे-चप्पे पर निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Vice President in Dharmanagar today, surveillance at every nook and corner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आज रविवार को उप-राष्ट्रपति के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। साथ ही जाम से निपटने के लिए यातायात एडवाइजरी जारी की गई है। रविवार को उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गीता महोत्सव में शिरकत करेंगे। उनके आगमन से पहले धर्मनगरी में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद कर दिया गया है। ब्रह्मसरोवर से लेकर दो किलोमीटर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है। रहेंगे।
पुलिस के साथ क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) को लगाया गया है। जिले से जुड़ने वाले सभी संपर्क मार्गों को मध्यरात्रि से सील कर किया जाएगा। हर नाके पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा ब्रह्मसरोवर के अंदर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा।
विज्ञापन

उधर, सुरक्षा के साथ यातायात एडवाइजरी भी जारी की गई है। आज ब्रह्मसरोवर परिसर में आमजन के गाड़ियों के साथ प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि यह प्रतिबंध कुछ समय तक के लिए निर्धारित किया गया है। इसके अलावा केडीबी रोड (सेक्टर-दो-तीन कट जीटी रोड से ब्रह्मसरोवर तक) भी आमजन के लिए बंद किया गया है। भारी वाहनों का प्रवेश भी बंद ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए यातायात पुलिस को लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व ब्रह्मसरोवर के पश्चिमी इलाके को कुछ समय के लिए आमजन के लिए यातायात पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। थर्ड गेट, इंटरनेशनल गेस्ट हाउस, ऑडिटोरियम, स्पोर्ट ग्राउंड, ब्रह्मसरोवर के दक्षिण इलाके में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को छोड़कर आमजन के लिए आवागमन पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध रहेगा।

आमजन के लिए 18 मंजिला मंदिर के पास तिरुपति बाला जी मंदिर के पीछे पार्किंग स्थल बनाया गया है। साथ ही पर्यटकों व आमजन से अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा करने की बजाय निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़ा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed