फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vice Chancellor paid tribute to Captain Sandeep Sankhla on his martyrdom day

Kurukshetra News: कैप्टन संदीप सांखला के बलिदान दिवस पर कुलपति ने दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor paid tribute to Captain Sandeep Sankhla on his martyrdom day
कुरुक्षेत्र। कैप्टन संदीप सांखला की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व अ
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को धरोहर संग्रहालय में कुवि के पूर्व छात्र एवं महान सपूत कैप्टन संदीप सांखला को उनके बलिदान दिवस पर याद करते हुए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि उनकी शहादत हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा है। अशोक चक्र से सम्मानित कैप्टन संदीप सांखला देश और कुवि का गौरव है। उनके बलिदान दिवस पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय उनको नमन करता है। कैप्टन संदीप सांखला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले थे तथा उनके पिता भी भारतीय सेना में थे। कैप्टन संदीप सांखला ने 1984 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस से स्नातक की डिग्री हासिल की तथा 14 जून 1986 को उनका सपना पूरा हुआ जब वे भारतीय सेना की 18 डोगरा रेजीमेंट में कमीशंड हुए।
विज्ञापन

कैप्टन संदीप जफरखान गांव में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए देश के लिए शहीद हो गए थे। उन्होंने आर्मी में पांच साल तक सेवा दी। मेजर संदीप ने उस दौरान नौ आतंकवादियों को मार गिराया था। उनकी इस शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भारत के राष्ट्रपति की ओर से उन्हें मरणोपरांत 26 जनवरी 1992 को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीन साइंस प्रो. संजीव अरोड़ा, प्रो. भगवान सिंह चौधरी, धरोहर के प्रोफेसर इंचार्ज व युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, कुटा प्रधान प्रो. दीपक राय बब्बर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed