फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vice-Chancellor of Ayush University receives Indian Heritage Award.

Kurukshetra News: आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति को मिला भारतीय धरोहर सम्मान

Tue, 22 Sep 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 22 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Vice-Chancellor of Ayush University receives Indian Heritage Award.
कुरुक्षेत्र। कुलपति प्रो करतार सिंह धीमान को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्री गजें - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान को आयुर्वेद के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘भारतीय धरोहर सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह विनय मिशन ऑडिटोरियम लोधी रोड नई दिल्ली में आयोजित हुआ। इसमें संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। करतार सिंह धीमान जुलाई 2023 से वे श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रो. धीमान ने विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्यापन एवं शोध कार्य करने के साथ केंद्रीय आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) के महानिदेशक के रूप में भी महत्वपूर्ण दायित्व निभाया। आयुर्वेद नेत्र-विज्ञान, औषधियों के मानकीकरण एवं सुरक्षा, अनुसंधान, डिजिटल स्वास्थ्य और आयुर्वेदिक चिकित्सा उपकरणों के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रो. धीमान ने 100 से अधिक शोध-पत्रों और अनेक पुस्तकों के माध्यम से आयुर्वेद के वैज्ञानिक पक्ष को अकादमिक जगत तक पहुंचाया है। उनको वर्ष 2023 में राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ की ओर से फेलो सम्मान तथा नेपाल सरकार की ओर से इंटरनेशनल आयुर्वेद पर्सनैलिटी अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं आईजीएनसीए चेयरमैन राम बहादुर राय तथा भारतीय धरोहर के महासचिव विजय शंकर तिवारी विशेष तौर पर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed